सदस्यता नियम व शर्तें

कृपया नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें

सदस्यता नियम (Member Rules)
1 आयु सीमा: सदस्य बनने के लिए आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
2 वार्षिक सहयोग राशि: वार्षिक सहयोग राशि (दान स्वरूप/व्यवस्था संचालन हेतू) ₹300 होगा, जो कि संस्था के संचालन, तकनीकी व्यवस्था, प्रशासनिक कार्य व सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जायेगा।
3 सहायता कर्तव्य: जरूरतमंद सदस्य की सहायता हेतु ₹50 – ₹100 तक सहयोग करना सभी सदस्यों का कर्तव्य होगा।
4 नए सदस्य जोड़ना: प्रत्येक सदस्य को कम से कम 2 नए सदस्य जोड़ना आवश्यक होगा ताकि संस्था का विस्तार हो सके।
5 नियमों का पालन: सभी सदस्यों को संस्था के नियमों और उद्देश्यों का पालन करना अनिवार्य होगा।
6 अनुशासन: संस्था की छवि और अनुशासन बनाए रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी होगी।
7 सदस्यता समाप्ति: संस्था के विरुद्ध या अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना:
  • यह संस्था कोई बीमा योजना नहीं है
  • यह एक सामाजिक सहयोग प्रणाली है
  • सहायता राशि सदस्यों द्वारा दी गई स्वैच्छिक सहयोग राशि और संस्था के नियमों पर निर्भर करेगी
  • “सहयोग करने पर ही सहयोग मिलेगा“

Need help? Chat with us!