सामूहिक कार्यों और नवाचार के माध्यम से सशक्तिकरण
सर्वजन सहायता फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य समाज में एक ऐसा मजबूत सहयोग तंत्र बनाना है, जहाँ हर सदस्य एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहे।
हम मानते हैं कि “जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं रहता।”
यह संस्था किसी लाभ के उद्देश्य से नहीं, बल्कि मानव सेवा और सहयोग की भावना से कार्य करती है।
समाज में सहयोग और एकता को बढ़ावा देना, जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करना, और एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रणाली तैयार करना।
हर परिवार सुरक्षित हो, हर व्यक्ति समर्थ हो, और हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिले।
प्रिय साथियों,
सर्वजन सहायता फाउंडेशन की स्थापना एक सरल लेकिन मजबूत विचार के साथ की गई है — “जब समाज साथ खड़ा होता है, तो कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं रहता।”
आज के समय में कई परिवार ऐसी परिस्थितियों से गुजरते हैं, जहाँ उन्हें समय पर सहयोग और सहारे की आवश्यकता होती है। इसी सोच के साथ हमने एक ऐसा सामाजिक मंच बनाने का प्रयास किया है, जहाँ लोग एक-दूसरे के लिए सहारा बन सकें।
यह फाउंडेशन एक सामाजिक सहयोग प्रणाली के रूप में कार्य करता है, जिसमें सदस्य स्वेच्छा से एक-दूसरे की मदद करते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह कोई बीमा या निवेश योजना नहीं है, बल्कि एक सहयोग और संवेदनशीलता पर आधारित पहल है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इस पहल से जुड़ें और “एक दूसरे का सहारा” बनकर समाज को मजबूत बनाएं।
आपके विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏
संस्थापक/प्रबंधक
सर्वजन सहायता फाउंडेशन
हमारे मिशन के पीछे समर्पित लोग
अध्यक्ष
संस्था की अध्यक्ष के रूप में, वह संस्था की दिशा और नीतियों का निर्धारण करती हैं।
संगठन मंत्री
संगठन के समस्त कार्यकलापों का समन्वयन और संचालन करते हैं।
कोषाध्यक्ष
संस्था के वित्तीय कार्यों की देखरेख और प्रबंधन करती हैं।
सचिव
संस्था के प्रशासनिक कार्यों का संचालन और दस्तावेजीकरण करते हैं।
सयुंक्त सचिव
सचिव के कार्यों में सहयोग और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की देखरेख।
कार्यक्रम समन्वयक
विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं का समन्वय और क्रियान्वयन।
आज ही जुड़ें सर्वजन सहायता फाउंडेशन से और बनें "एक दूसरे का सहारा"